Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

8 जून विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस ‘Brain Health for All Ages’

 

काठमान्डू 8 जून

विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरुक करने के ल‍िए दुनिया भर में ये द‍िवस मनाया जाता है।
World Brain Tumor Day सबसे पहली बार जर्मनी में साल 2000 में मनाया गया था। इसका आयोजन जर्मन ब्रेन ट्यूमर एसोसिएशन ने किया था। उसरी के बाद से इसे World Health Organization की मान्यता मिल गई। तभी से हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाने लगा। हर साल ये द‍िन एक खास थीम के साथ मनाई जाती है। इस साल की थीम ‘Brain Health for All Ages’ रखी गई है।
क्‍या है इस द‍िन का महत्‍व
वर्ल्‍ड ब्रेन ट्यूमर डे को मनाने का उद्देश्‍य लोगों में जागरुकता फैलाना है। इससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारी को समझ सकेंगे। इनके लक्षणों को पहचान कर समय से इलाज करा सकेंगे। इस दिन कई जगहाें पर कैंप लगाए जाते हैं। सभी को जानकारी दी जाती है।
ब्रेन ट्यूमर के लक्षण
लगातार सिरदर्द होना
मतली और उल्टी
आंख से धुंधला दिखाई देना
चिड़चिड़ापन होना
वॉक करने में द‍िक्‍कत होना
दौरे आना
बोलने में कठिनाई
बैलेंस बनाने में द‍िक्‍कत होना
बार-बार चीजों को भूल जाना

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com