Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

12 देशों के नागरिकों द्वारा अमेरिका की यात्रा पर लगाया गया प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी हो गया

 

वॉशिंगटन, एपी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ बढ़ती सख्ती के कारण पैदा हुए तनाव के बीच 12 देशों के नागरिकों द्वारा अमेरिका की यात्रा पर लगाया गया प्रतिबंध सोमवार को प्रभावी हो गया।
ट्रंप की ओर से बुधवार को हस्ताक्षरित नया घोषणा पत्र अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों पर लागू होता है।
वैध वीजा के बावजूद पाबंदी
इस आदेश में बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के उन लोगों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनके पास वैध वीजा नहीं है। यह नया प्रतिबंध सूची इन देशों के लोगों को पहले से जारी किए गए वीजा को रद नहीं करता। पहले जारी किए गए वीजा पर अमेरिका में प्रवेश किया जा सकता है।
कई इमिग्रेशन एक्सपर्ट का कहना है कि नया प्रतिबंध वीजा आवेदन प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करके किसी भी अदालती चुनौती को मात देने के लिए बनाया गया है।
यह ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान जल्दबाजी में लिखे गए कार्यकारी आदेश की तुलना में अधिक सावधानी से तैयार किया गया प्रतीत होता है, जिसने मुख्य रूप से मुस्लिम देशों के नागरिकों को प्रवेश से वंचित कर दिया था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 1 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

बुधवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में ट्रंप ने कहा कि प्रतिबंध में शामिल देशों के नागरिक आतंकवाद-संबंधी और सार्वजनिक-सुरक्षा जोखिम पैदा करते हैं, साथ ही उनके वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने का जोखिम है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com