Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लॉस एंजिल्स सहित अमेरिका के २० से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन

 

काठमांडू, जेठ २८ – इस समय अमेरिका का लॉस एंजिल्स अराजकता से गुजर रहा है । यह प्रदर्शन इस शहर के अलावा भी कई जगहों पर फैल चुका है । अमेरिकी मीडिया के अनुसार यहां २० से ज्यादा शहरों में हजारों लोग उतर आए हैं । लॉस एंजिल्स में प्रदर्शनकारियों ने यातायात को रोक दिया है । शिकागो में भीड़ ने डाउनटाउन लूप में मार्च किया, जिसके चलते कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के ऊपर पुलिस के हेलीकॉप्टर मंडराते रहे । शिकागो ट्रिब्यून ने तत्काल किसी गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी है। न्यूयॉर्क में भी कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिले हैं। यहां फेडरल इमिग्रेशन बिल्डिंग के पास लोअर मैनहट्टन से प्रदर्शनकारियों का ग्रुप मार्च कर रहा था। वहीं, अटलांटा में करीब १,००० प्रदर्शनकारियों की भीड़ बुफोर्ड हाईवे पर जमा हो गई। कई सौ प्रदर्शनकारियों ने डोराविले में मार्च किया, जिससे उनकी स्थानीय पुलिस के साथ तुरंत टकराव की स्थिति बन गई।

यह भी पढें   सन्त निरंकारी मण्डल नेपाल, नेपालगन्ज शाखा के आयोजन में 85 लोगों ने किया रक्तदान

इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को, सिएटल, ह्यूस्टन, डलास, सैन एंटोनियो और वाशिंगटन, डीसी में विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुए । मीडिया के अनुसार, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में दर्जनों गिरफ्तारियां हुई हैं, जबकि ह्यूस्टन और सैन एंटोनियो में रैलियां काफी हद तक शांतिपूर्ण रहीं । ऑस्टिन में स्थानीय पुलिस डिपार्टमेंट ने ड्राइवरों को चेतावनी जारी की है कि वह लॉस एंजिल्स के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में रैली कर रहे पैदल यात्रियों के बड़े समूहों पर नजर रखें। ये प्रदर्शन इमिग्रेशन एनफोर्समेंट में सैन्य बलों के उपयोग को लेकर कैलिफोर्निया में गहराते राजनीतिक और कानूनी टकराव के बीच हुए हैं। मंगलवार को फोर्ट ब्रैग में अमेरिकी सेना की २५०वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण दिया, जिसमें लॉस एंजिल्स के प्रदर्शनकारियों को ‘जानवर’ और ‘विदेशी दुश्मन’ बता दिया।
इसके साथ ही ट्रंप ने शहर में लगभग ४,००० नेशनल गार्ड सैनिकों और ७०० मरीन की तैनाती का बचाव किया है। ट्रंप ने लॉस एंजिल्स को आजाद करने और इसे “स्वतंत्र, स्वच्छ और सुरक्षित” बनाने की कसम खाई। इसके साथ ही उन्होंने ‘विद्रोह अधिनियम’ लागू करने तक का सुझाव दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि वाशिंगटन, डीसी में मिलिट्री परेड के दौरान किसी भी रुकावट का ‘बहुत बड़ी ताकत’ से सामना किया जाएगा।
बढ़ते गतिरोध ने डोमेस्टिक लॉ इन्फोर्समेंट के सैन्यीकरण पर एक व्यापक राष्ट्रीय बहस को जन्म दिया है। इस विवाद ने राज्य और फेडरल अथॉरिटी के बीच गहरे तनाव को रेखांकित किया है। इससे अमेरिकी शहरों में सत्ता के संतुलन और इमिग्रेशन एनफोर्समेंट के राजनीतिक दांव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। देश भर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के साथ, कैलिफोर्निया में एक फेडरल जज ने संघीय सरकार के सैन्य कर्मियों के उपयोग को प्रतिबंधित करने के अनुरोध पर गुरुवार दोपहर को सुनवाई निर्धारित की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *