Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जब एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन सीधे मेस की छत से टकराया

 

अहमदाबाद 12 जून

दोपहर का वक्‍त था.. हॉस्टल की मेस में रोज की तरह छात्र लंच के लिए जुटे थे. थालियां परोसी जा रही थीं. कुछ ने खाना शुरू ही किया था कि तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन सीधे मेस की छत से टकराता हुआ अंदर आ गिरा. देखते ही देखते अफरातफरी मच गई. तमाम स्‍टूडेंट घायल हो गए, क्‍योंक‍ि ईंट के टुकड़े आकर क‍िसी के चेहरे पर तो क‍िसी के सिर पर लगे. कुछ बेसुध हो गए. कुछ जो सुध में थे, वे अपने दोस्‍तों को वहां से निकालते नजर आए. चारों और सिर्फ धुएं का गुबार था. अफरातफरी मची हुई थी.

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह ने दीं बड़ादशैं की शुभकामनाएँ, सत्य और सुशासन के मार्ग पर चलने का किया आह्वान

पहले तो लगा क‍ि शायद बम धमाका हुआ है. सभी छात्र इधर उधर भागते नजर आए. फ‍िर अचानक पता चला क‍ि कोई विमान आकर टकराया है. इस वक्त जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे छात्रों के खाने की थालियां टेबल पर अधूरी पड़ी हैं. चावल, दाल, रोटी सब कुछ उसी हाल में है, जैसे किसी ने अचानक बीच में खाना छोड़ दिया हो. बैकग्राउंड में प्लेन का टेल हिस्सा दीवार फाड़कर अंदर घुसा हुआ दिख रहा है. राहत और बचाव टीम वहां छात्रों को निकालने में जुटी है.

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

सूत्रों ने बताया क‍ि दोपहर की क्लास के बाद ज्यादातर छात्र मेस में लंच करने आए थे. कुछ थककर आए थे, कुछ जल्दी में थे. तभी अचानक मेस की छत में कंपन हुआ और एक जोरदार धमाका हुआ. छात्रों ने बताया कि पहले तो कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही सेकंड में धूल, धुआं और मलबा फैल गया. घटना के बाद कुछ छात्र जो मेस के पीछे के हिस्से में थे, मलबे के पास पहुंचे और फंसे हुए साथियों को बाहर निकालने में मदद की. हॉस्टल स्टाफ और आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़े. अब तक दर्जनों घायलों को बीजे मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डरावनी दोपहर
मेड‍िकल कॉलेज से जुड़े लोग सोशल मीडिया में अपनी कहानी शेयर कर रहे हैं. बता रहे हैं क‍ि तब वहां हालात कैसे थे. कॉलेज की यह दोपहर कई छात्रों की ज़िंदगी का सबसे डरावना वक्त बन गई. वे छात्र जो बस एक सामान्य लंच के लिए बैठे थे, उनके मन में एक अजीब सा डर घर कर गया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com