Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा करेगी – देउवा

 

काठमांडू, जेठ २९ – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा करेगी । नेपाल शिक्षक संघ ने आज काठमांडू में एक कार्यक्रम आयोजित की । कार्यक्रम में सभापति देउवा ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आन्दोलन के बाद सरकार ने शिक्षकों के साथ जो सहमति की है उसे कार्यान्वयन किया जाएगा । उन्होंने जोड़ देते हुए कहा कि शिक्षकों के सेवा सुविधा के सन्दर्भ में देश की आर्थिक अवस्था को देखते हुए संबोधन किया जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों, प्राध्यापकों के जायज मांगों को पूरा करने के लिए जितना हो सके वो भी पहल करेंगे । सभापति देउवा ने इस बात का भी उल्लेख किया कि शिक्षकों के लिए अपने विद्यार्थियों का भविष्य बनाते हुए अपने परिवार का भरण–पोषण करना आसान नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *