Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज तीन प्रदशों में भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, असार ८ – आज देश के कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । आज दिन में देशभर में आंशिक से साधारणतया बदली (छाए रहने की मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है ।
आज कोशी प्रदेश के पहाडी भूभागों, वागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । महाशाखा द्वारा रविवार की सुबह जारी किए गए मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन में उल्लेख किया गया है कि – वाग्मती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भूभागों बहुत से स्थानों में तथा बाकी भूभाग के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है ।
इसी तरह देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के कुछ स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की भी संभावना है ।
महाशाखा ने यह भी जानकारी दी है कि आज की रात भी देशभर में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोशी, मधेश और वागमती प्रदेश के कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है । गण्डकी, लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना है ।
महाशाखा ने जानकारी दी है कि “कोसी प्रदेश, मधेस प्रदेश, वाग्मती प्रदेश, गण्डकी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश के ज्यादातर स्थानों और बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
इसके साथ ही महाशाखा ने जानकारी दी है कि रात देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभाग के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश तथा बर्फबारी की भी संभावना है । अभी देश में मानसूनी हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है ।

यह भी पढें   आज १,००० रुपये के नए नोट चलन मे, जानिए क्या हैं विशेषताएं

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com