Fri. Jun 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१०७४ किलो गांजा सहित ४ लोग गिरफ्तार

 

काठमांडू, असार १७ – मकवानपुर से एक हजार ७४ किलोग्राम गांजा सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है । कैलाश गाँवपालिका–५ कटहरे से अवैध लागू औषध गांजा १०७४ किलो सहित ४ लोगों को सोमवार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
गिरफ्तार किए गए उसी जगह के ७३ वर्षीय हरि बहादुर वैबा, ४८ वर्षीय बधि बहादुर पाखरीन, ३४ वर्षीय अरुण गोले और १९ वर्षीय राजेंद्र लामा शामिल हैं ।
लागु औषध नियंत्रण ब्यूरो कोटेश्वर और ईलाका पुलिस कार्यालय पालुङ से तैनात पुलिस ने हरिबहादुर, बुद्धि बहादुर, अरूण, राजेन्द्र, उसी जगह के गोकर्ण पौडेल, मानबहादुर मोक्तान और सोमलाल गोले के घर में तलाशी करते हुए ५४ बोरा गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया । गोकर्ण, मानबहादुर और सोमलाल फरार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *