Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एलन मस्क ने नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की

 

रॉयटर, वाशिंगटन।

अमेरिकी राष्ट्रपति और एलन मस्क के बीच बिगड़े हुए रिश्ते ने एक और विवादपूर्ण मोड़ ले लिया। दरअसल ट्रंप के बेहद करीबी रहे एलन मस्क ने एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की है। इससे पहले मस्क ने ट्रंप को चेतावनी दी थी कि वन बिग ब्यूटीफुल बिल पास होने पर अमेरिका में नई पार्टी का गठन होगा।

मस्क ने एक्स पर कहा कि ट्रंप का “बिग, ब्यूटिफुल” विधेयक अमेरिका को दिवालिया बना देगा। एलन मस्क ने राजनीतिक पार्टी की घोषणा एक्स पर की और पार्टी का नाम ‘अमेरिका पार्टी ‘ रखा है।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जन्माष्टमी की धूम

अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने अनुयायियों से यह पूछने के एक दिन बाद कि क्या एक नई अमेरिकी राजनीतिक पार्टी बनाई जानी चाहिए, मस्क ने शनिवार को एक पोस्ट में घोषणा की कि आज, अमेरिका पार्टी आपको आपकी स्वतंत्रता वापस दिलाने के लिए बनाई गई है।

इससे पहले टेस्ला के मालिक मस्क ने कहा था कि वह राष्ट्रपति द्वारा ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ कहे जाने से निराश हैं। उन्होंने सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि यह बिल न केवल भारी खर्च वाला है बल्कि यह उनके सरकारी दक्षता विभाग के प्रयासों को कमजोर करता है। यह संघीय घाटे को बढ़ाता है।

यह भी पढें   विराटनगर में शनिवार को ऐतिहासिक राधाकृष्ण रथ यात्रा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com