Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्रंप ने बांग्लादेश सहित 14 देशों पर नई टैरिफ (व्यापारिक दरों) का ऐलान किया

 

काठमान्डू

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बांग्लादेश सहित 14 देशों पर नई टैरिफ (व्यापारिक दरों) का ऐलान कर वैश्विक व्यापार जगत में हलचल मचा दी. उन्होंने इसकी ऐलान करते हुए इन सभी देशों को पत्र भेजे हैं, जिनके शब्द और भाषा बिल्कुल एक जैसे हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने म्यांमार और लाओस पर सबसे अधिक 40 प्रतिशत शुल्क लगाने का ऐलान किया है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया पर 25% टैरिफ लगाया गया है. इसमें बताया गया है कि ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे.
जापान और साउथ कोरिया को सबसे पहले मिले पत्र
जापान और दक्षिण कोरिया को 7 जुलाई को  रात 9:30 बजे के बाद सबसे पहले ये पत्र प्राप्त हुए. ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इन पत्रों को शेयर करते हुए दोनों देशों के आयात पर 25% टैरिफ की घोषणा की.
जापान और दक्षिण कोरिया अमेरिका के करीबी एशियाई सहयोगी हैं. ट्रंप ने उनके साथ लंबे समय से चले आ रहे व्यापार असंतुलन को 25% टैरिफ लगाने का कारण बताया. वहीं मलेशिया और कजाकिस्तान अमेरिका को इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और औद्योगिक धातुओं का निर्यात करते हैं. उनपर भी 25% टैरिफ लगाया गया है.
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने अपनी दैनिक ब्रीफिंग में कहा कि दिन के दौरान और पत्र भेजे जाएंगे. इसके कुछ ही मिनटों बाद ट्रंप ने मलेशिया, कजाकिस्तान, म्यांमार, लाओस और दक्षिण अफ्रीका को भेजे गए पांच और पत्र साझा किए. इसके बाद ट्यूनीशिया को भी 25% टैरिफ वाला पत्र मिला.
अपने सभी 14 पत्रों में ट्रंप ने जवाबी टैरिफ लगाने के खिलाफ चेतावनी दी. उन्होंने लिखा, ‘अगर आप किसी भी कारण से अपने टैरिफ बढ़ाते हैं, तो आपके की तरफ से बढ़ाया गया टैरिफ हमारे लगाए टैरिफ में जोड़ा जाएगा.’
व्हाइट हाउस प्रेस सचिव ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप विभिन्न देशों के लिए टेलर-मेड व्यापार योजनाएं बना रहे हैं, जो अमेरिकियों के हित में होंगी. लगभग 12 और देशों को पत्र मिलेंगे. ये पत्र ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए जाएंगे.’
इस बीच खबर है कि भारत को भी आज ट्रंप का टैरिफ पत्र मिल सकता है, भले ही दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत कर रहे हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *