Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छाउगोठ में महिला की मृत्यु

 

काठमांडू, असार २९ – कञ्चनपुुर में छाउगोठ (ऐसी जगह जहाँ महीनावारी के समय एक अलग झोपड़ी में महिला सोती हैं ) में सो रही एक महिला को सर्प ने काट लिया जिससे उस महिला की मृत्यु हो गई । मृतक कमला आउजी २८ वर्ष की थी ।
कृष्णपुुर नगरपालिका–१ के निगाली में छाउ गोठ में सो रही कमला  को सो रही अवस्था में  साँप ने डस लिया था । स्वास्थ्य अवस्था गंभीर होने के बाद उन्हें सेती प्रादेशिक अस्पताल ले जाया गया इलाज के ही दौरान कमला की जान चली गई । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय कञ्चनपुर के प्रवक्ता पुलिस नायब उपरीक्षक सागर बोहरा ने दी है । बोहरा के अनुसार साँप ने कमला को बायी गाला में काटा । शनिवार की शाम ८ बजे उनकी मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी ।
कृष्णपुर नगरपालिका के प्रमुख हेमराज ओझा का कहना कि कमला को छाउ गोठ में सो रहे की अवस्था में साँप ने डस लिया ये जानकारी मिली । नगर प्रमुख ओझा का कहना कि नगरपालिका ने छाउ गोठ को तोड़ने तथा छाउपडी कु प्रथा के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं लेकिन फिर भी महिनावारी के समय में महलिाओं का छाउगोठ में सोने की परम्परा का अन्त नहीं हो पाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *