Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चौधरी ग्रुप ने १० हजार घर निर्माण करने का फैसला किया

 

CG-homes-Victims-3 fineकविता दास , काठमांडू, ६ मई | महाभूकम्प से बेघर हुए पीड़ित को आब  चौधरी ग्रुप  आस्थाई   घर निर्माण करेगी . चौधरी ग्रुप ने १० हजार घर निर्माण करने का फैसला किया है जिसमें १ हजार चौधरीग्रुप निर्माण करेगी और ९ हजार घर का निर्माण देशी बिदेशी के सहयोग और बिभीनन संस्थान के सहयोग से बनाया जायेगा. एक हजार घर निर्माण करने मे  ७ करोड़ तक का खर्च लगेगा चौधरी ग्रुप के अध्यक्ष बिनोद चौधरी ने यह जानकारी दी है | एक घर बनाने में लगभग  ७० हजार तक का खर्चा लगेगा |  अध्यक्ष चौधरी के अनुसार १ हजार घर बनाने में आगामी ६ मिहीना लग सकता है |  घर निर्माण करके पीड़ित को हस्तांतरण करने कI योजना बताई गयी है | ९ हजार घर निर्माण में भी चौधरी ग्रुप १० करोड़ देगी  .

यह भी पढें   नेपाल और श्रीलंका के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता

चौधरी ग्रुप शिक्षा के क्षेत्रमें  पहले से ही काम कर रही है. महाभूकम्प से प्रभावित स्थान में सामुदायिक प्राथमिक विद्यालय पुनर्निर्माण भी करने की जानकारी अध्यक्ष चौधरी ने दी है | विद्यालय निर्माण में ४ करोड़ तक का खर्चा लग सकता है.
प्राकृतिक प्रकोप से बेघर हुए लोगों को अन्तर्राष्ट्रिय स्तर पर आधारित  घर का  निर्माण  करके  प्रदान किया जायेगा यह जानकारी अध्यक्ष चौधरी ने दी है  । उनके अनुसार स्थानिय स्तर पर उपलब्ध बाास लगायत की सामाग्री प्रयोग करके घर का  निर्माण किया जायेगा ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर फैसला कब होगा –श्रम संस्कृति का सवाल

CG-homes-Victims-2सरकारी तथ्यांक के अनुसार भूकम्प प्रभावित क्षेत्र me २ लाख ५ हजार ५२ निजी घर पूर्ण रुप से  क्षतिग्रस्त पाया गया है | १ लाख ८६ हजार २ सय ८५ घर आंशिक रुप में  क्षतिग्रस्त है ।
CG homes Victims (2)
इसीप्रकार ५ सय ७५ विद्यालय भवन पूर्ण रुप में क्षतिग्रस्त हैं तो ९ सय ६९ विद्यालय आंशिक रुप में क्षतिग्रस्त है । सरकार ने वैशाख तक पठन पाठन बन्द किया है लेकिन अभी  विद्यार्थी विद्यालय में जाकर  अध्ययन करने की स्थिति कम है ।
परियोजना निर्माण के लिए प्राइस वाटर हाउस कुपर्स (पीडब्लूसी) इन्डिया फाउन्डेसन और सोसल इन्भाइरोमेन्ट एन्ड इकोलोजिकल डेभलपमेन्ट सोसाइटी (सिड्स) इन्डिया के साथ साझेदारी की गी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com