Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश प्रेम की पुकार ‘बाल कविता’ प्रतियोगिता

 

 

हिमालिनी ज्ञानकुंज

‘बाल कविता’ प्रतियोगिता

देश प्रेम की पुकार

नाम- मनन अग्रवाल कक्षा -९ रुपीज इंटरनेशनल स्कूल

 

मिट्टी की खुशबू में रम गया हूँ,
भारत की गोदी में ही पल गया हूँ।
हर साँस में बस एक ही अरमान,
जी लूँ, मर जाऊँ भारत के नाम।

सरहद पर जो वीर खड़े हैं जागते,
उनकी कहानी हर भारती को बताते
उनके बलिदान की छाया है सिर पर,
हम हैं सुरक्षित, वो रहे अमर

यह भी पढें   जनता समाजवादी पार्टी नेपाल द्वारा २७९ सदस्यीय केन्द्रीय समिति का गठन

खेतों में हरियाली, विज्ञान में उड़ान,
भारत बढ़े आगे, यही हो सम्मान।
जात(पात का भेद मिटा दें अब,
एक हो जाएँ सब, बने सब महान

चलो मिलकर ऐसा देश बनाएँ,
जहाँ प्रेम और भाईचारा मुस्काएँ।
हर दिल में तिरंगा लहराए सदा,
भारत बजाए ,भारतीयों की शान सदा ।

नाम- मनन अग्रवाल
कक्षा- ९
रुपीज इंटरनेशनल स्कूल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com