Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

 

काठमांडू, सावन ६ – भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया । उन्होंने इस्तीफा  पत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है । पत्र में धनखड़ ने अपने इस्तीफे के पीछे स्वास्थ्य कारणों को दिखाया है । उन्होंने कहा कि वे चिकित्सा सलाह का पालन करते हुए और स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने के लिए, भारत के उपराष्ट्रपति पद से, संविधान के अनुच्छेद ६७(क) के अंतर्गत, तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहे हैं ।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद को भी धन्यवाद दिया है । उन्होंने लिखा है, “जब मैं इस प्रतिष्ठित पद को छोड़ रहा हूं, तो मैं भारत के वैश्विक उत्थान और उसकी अद्भुत उपलब्धियों पर गर्व से भर जाता हूं, और उसके उज्ज्वल भविष्य में मेरी पूर्ण आस्था है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *