Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में भूकम्प का झटका थमने का नाम नही ले रहा है

 
barpak-village photo taken by Baburam bhattrai
barpak-village photo taken by Baburam bhattrai

काठमाडौं , २०७२ जेष्ठ ६ बुधवार |नेपाल में भूकम्प का झटका थमने का नाम नही ले रहा है | यदपि रेक्टर पैमाने पर यह ४ और ५ के बिच ही मापन किया जाता है लेकिन काठमांडू के नजदीक होने के कारण लोगों को भूकम्प जोर से आने का महसुस होता है | आज सुबह ११.१० मे ४.२ रेक्टर का झटका महसुस हुआ था | इसका केन्द्र् विन्दु दोलखा बतया गया था |

आज ही बुधबार के दोपहर को  भूकम्प का दूसरा झटका महसुस किया गया है ।

दोपहर २ बजकर ४९ मिनेट में  काठमाडौं  केन्द्रविन्दु बनाकर ४.४ म्‍याग्‍निच्‍यूड का भूकम्प का झटका महसुस किया गया है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा

राष्ट्रिय भूकम्प मापन केन्द्र के अनुसार काठमाडौं, ललितपुर और मकवानपुर के सीमापर केन्द्र बनाकर भूकम्प का धक्का महसुस हुआ है ।

इस भूकम्प का धक्का काठमाडौं उपत्यका, धादिङ, गोरखा, काभ्रे और नवलपरासी सहित के जिल्लों में भी महसुस किया गया है ।

कार्यालय समय होने के कारण भूकम्प आने के बाद लोग बहुत ही भयभीत हो गयें है | काठमाडौं उपत्यका की बासिन्दा भयभीत होकर सडकमा पे निकल गयें थे । घर और  कार्यालय के सभी लोग  सडक और खुल्ल चौर में निकल गये थे । यह झटका जोर से महसुस हुआ था |

यह भी पढें   त्रिवि की कार्यकारी परिषद की बैठक को लेकर अनिश्चितता कायम,रुक सकता है शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन

इससे पहले मंगलबार सुबह ४.३४ बजे दोलखा को केन्द्रविन्दु बनाकर ४.३ म्याग्निच्यूट, उसकेबाद ११.२९ बजे सिन्धुपाल्चोक को केन्द्र बनाएर ४.० म्याग्निच्यूड और दोपहर ४.४४ बजे २.२ म्याग्निच्यूड का आया था।

आज दोपहर में भूकम्प आने के बाद फेसबुक पर व्यक्त किया गया प्रतिक्रिया

राहत वितरण के क्रम में गोरखा, वारपाक पहुँचे एमाओवादी वरिष्ठ नेता बाबुराम भट्टराई ने अपने फेसबुक में लिखा है, ‘कैसा संयोग ! महाभूकम्प का मुख्य केन्द्र विन्दू  “वारपाक”  के मान्द्रे में ही  खरे हैं ठीक इसिसमय दूसरा भूकम्प/पराकम्पन का झट्का !’

Mohan Bahuguna

 हे प्रभु, ये भूकम्प के झटके आखिर कब तक आते रहेंगे। अभी अभी फिर 4.4 को एक जोर का झटका।
हि.स.

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com