Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बी.पी. कोइराला और पुष्पलाल श्रेष्ठ की स्मृति में नेपालगंज में विचार गोष्ठी सम्पन्न

 

नेपालगंज/ (बाँके) पवन जायसवाल। । ४३वीं बी.पी. कोइराला स्मृति तथा ४८वीं पुष्पलाल श्रेष्ठ स्मृति के अवसर पर नेपाली राजनीति में इन दोनों महान नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए एक विचार गोष्ठी तथा अन्तरक्रिया कार्यक्रम नेपालगंज में सम्पन्न हुआ।

यह कार्यक्रम शाश्वत आचार्य स्मृति प्रतिष्ठान, नेपालगंज बाँके द्वारा आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रा.डा. जनार्दन आचार्य ने की। कार्यक्रम में नेपालगंज के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवी, राष्ट्रसेवक कर्मचारी, साहित्यकार, प्राध्यापक, प्रधानाध्यापक तथा पत्रकारों की उपस्थिति रही।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से देशभर के प्रमुख राजमार्ग प्रभावित

कार्यक्रम में प्राज्ञ सनत कुमार रेग्मी, किस्मत कुमार कक्षपति, डा. हरि प्रसाद तिमिल्सिना, अधिवक्ता लोकबहादुर शाह, तथा शुधान्सु कोइराला सहित अन्य वक्ताओं ने बी.पी. कोइराला और पुष्पलाल श्रेष्ठ की सरल जीवनशैली, राष्ट्रवाद के प्रति उनकी संवेदनशीलता तथा विदेशी हस्तक्षेप के विरुद्ध उनके दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।

यह गोष्ठी नेपालगंज उप–महानगरपालिका के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई, जिसका संचालन प्रतिष्ठान के सदस्य एवं कानूनी सलाहकार नरहरिनाथ योगी ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com