Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री शाह गुरुवार को लेंगे विश्वास मत

 

काठमांडू, सावन १२ – सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलबहादुर शाह गुरुवार को विश्वास मत लेंगे । सोमवार प्रदेश सभा की बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद हुई कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में यह निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री शाह गुरुवार को प्रदेश सभा की बैठक में विश्वास मत लेंगे । कांग्रेस के प्रमुख सचेतक बिक्रम सिंह धामी ने भी जानकारी दी है कि शाह को विश्वास मत दिलाने के लिए ह्वीप भी जारी किया गया है । उनके अनुसार प्रदेश सभा सदस्यों को १५ गते तक प्रदेश के अस्थायी राजधानी धनगढी नहीं छोड़ने का भी निर्देशन दिया गया है ।
मुख्यमंत्री कमलबहादुर शाह  द्वारा  नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के उद्योग पर्यटन वन तथा वातावरण मंत्री रामेश्वर चौधरी को बर्खास्त करने के बाद उक्त दल ने सरकार को दिया अपना समर्थन वापस ले लिया था ।
सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद विश्वास मत लेने का संवैधानिक व्यवस्था है । जिसके अनुसार मुख्यमंत्री शाह विश्वास मत लेंगे ।
विश्वास मत के लिए शाह को २७ लोगों का समर्थन चाहिए । अभी शाह के पक्ष में कांग्रेस के १८ और एमाले के ११ सांसद मिलाकर २९ का समर्थन प्राप्त है ।
माओवादी केन्द्र के १०(सभामुख के अलावे), नागरिक उन्मुक्ति पार्टी के ७, एकीकृत समाजवादी के ३, राप्रपा और स्वतन्त्र सांसद १–१ प्रदेश सभा सदस्य प्रतिपक्ष में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *