Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुझे संतोष की अनुभूती हो रही है – बहादुरसिंह लामा

 

 

काठमांडू, सावन १८ – बागमती प्रदेश के मुख्यमंत्री बहादुरसिंह लामा ने कहा कि ईमानदारी, सच्चाई और पारदर्शीता की परीक्षा में उन्हें सफलता मिली है । आज अपने पद से इस्तीफा देने के क्रम में उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा अपनी बातें सार्वजनिक करते हुए यह बात कही । उन्होंने बताया कि पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा द्वारा दिए गए निर्देशन के बाद ही उन्होंने इस्तीफा दिया है । लामा ने आज ही पत्रकार सम्मेलन कर अपनी असन्तुष्टि जाहिर की और इस्तीफे की घोषणा की ।
इसी क्रम में उन्होंने कहा ‘आज इमानदारी की इस लडाई में पराजित होने के बावजूद मुझे किसी तरह की कोई आत्माग्लानि नहीं है । मुझे संतोष की अनुभूती हो रही है ।’
लामा ने कहा – मैंने बार –बार अपनी इमानदारी, सच्चाई और पारदर्शीता को लेकर परीक्षा दी है । जिसमें मुझे सफलता मिली है । उन्होंने यह भी कहा कि मैंने कुछ भी गलती नहीं होने दी है न ही किसी तरह की कोई बदमाशी हुई ।
उन्होंने पूछा, “मैंने कुछ भी गलत नहीं होने दिया, कोई शरारत नहीं हुई, भ्रष्टाचार की कोई खबर नहीं आई, मैंने सत्ता केंद्र और निहित स्वार्थों के निर्देशों का पालन नहीं किया। क्या यह मेरी कमजोरी है?”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *