Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल –‘विस लिस्ट’ से ११ खिलाड़ी चुने गए

 

काठमांडू, सावन २४ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल)के दूसरे संस्करण के लिए निलामी के बाद (विस लिस्ट) इच्छा सूचि से ११ खेलाडि़यों को विभिन्न ६ टीमों ने अनुबंध किया है । शनिवार (सावन २४) ललितपुर स्थित रोयल ट्यूलिप में नीलामी सम्पन्न के बाद ‘विस लिस्ट’ से इन सभी खिलाडि़यों को चुना गया है ।
पिछली बार के विजेता जनकपुर बोल्ट्स ने विकास आग्री को ‘विस लिस्ट’से अनुबंध किया है । विकास को जनकपुर ने दो लाख रुपये में अनुबन्धित किया है ।
सुदूरपश्चिम रोयल्स ने ‘विस लिस्ट’ से पाँच लाख में दीपक बोहरा और दो लाख रुपये में मिलन बोहरा को अनुबन्धित किया है । लुम्बिनी लायन्स ने दुर्गेश गुप्ता और आदिल खान को ‘विस लिस्ट’ से टीम में लाया ।
चितवन राइनोज ने ‘विस लिस्ट’ से तीन खिलाडि़यों को लाया है । जिनमें विपीन रावल, विपीन आचार्य और रञ्जित कुमार हैं । विराटनगर किंग्स ने ‘विस लिस्ट’से शर्वनकिस्कु केसी और शंकर राना को अनुबन्धित किया । पोखरा एभेन्जर्स ने संदीप खत्री क्षेत्री को ‘विस लिस्ट’से लाया । निलामी के पहले चरण से इससे पहले ही प्रतियोगिता के आठ टीम ने २६ खिलाडी को लाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed