सुनसरी में बस और माइक्रो की टक्कर, ३ की मृत्यु १५ घायल
काठमांडू, सावन २६ – सुनसरी के भोक्राहा नरसिंह गाँवपालिका–३ जलुवाटोल स्थित पूर्वपश्चिम राजमार्ग में दो वाहनों के एक आपस में टकराने से तीन लोगों की मृत्यु हो गई है और १५ लोग घायल हो गए हैं ।
काँकडभिट्टा से दिक्तेल की ओर जा रही मे१ख १७९९ नंबर की बस और विपरीत दिशा से आ रही प्रदेश २–०१–००१ ज ००४७ नंबर की माइक्रोबस आज सुबह एक आपस में टकरा गई । ये जानकारी जिला पुलिस कार्यलय सुनसरी ने दी ।
पुलिस कार्यालय के अनुसार मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है । घायलों का इनरुवा, विराटनगर न्यूरो, नोबेल अस्पताल मेंइलाज किया जा रहा है ।
पुलिस कार्यालय ने जानकारी दी कि बस चालक झापा अर्जुनधारा नगरपालिका–१, के निवासी गोपाल अधिकारी को नियंत्रण में ले लिया गया है और घटना की जाँच भी चल रही है ।

