Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने को तत्काल काठमांडू स्थानांतरित करें – लिङदेन

 

काठमांडू, सावन २८ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन ने पूर्व गृहमंत्री एवं रास्वपा सभापति लामिछाने को तत्काल काठमांडू स्थानांतरित करने की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण किया है । लामिछाने बुटवल के सुप्रीम सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण में गत चैत २५ से जिला कारगार भैरहवा में हैं ।
पार्टी के चुनाव लक्षित कार्यक्रम में सहभागी होने के लिए भैरहवा पहुँचे लिङ्देन ने लामिछाने से कारागार में मुलाकात की है । वो मंगलवार को लामिछाने से कारागार में मिले ।  मिलने के बाद उन्होंने गृहमंत्री लेखक का ध्यानाकर्षण करवाया कि भैरहवा कारागार सुविधा और सुरक्षा दोनों ही दृष्टिकोण से अनुपयुक्त है । इसलिए लामिछाने को तत्काल काठमांडू स्थानांतरित करें ।
लिङदेन ने कहा कि देश के एक महत्वपूर्ण पार्टी के सभापति को आप जेल में रख रहे हैं तो कम से कम उनके द्वारा चुने गए जेल में उन्हें रहने देने की न्यूनतम सुविधा से वंचित किया जाना दुख की बात है । इस छोटी सी सुविधा से भी सरकार द्वारा लामिछाने को वंचित होता देख मैं बहुत दुखी हूँ । इसलिए जल्द से जल्द लामिछाने को काठमांडू स्थानांतरित करें ।
अदालत ने लामिछाने की जेल स्थानांतरण की अर्जी पर यह आदेश दिया था। हालाँकि, गृह प्रशासन ने यह कहते हुए स्थानांतरण रोक दिया है कि रवि के खिलाफ काठमांडू में भी एक मामला दर्ज है।
१९५० में बने रुपन्देही कारागार में क्षमता से अधिक लगभग तीन गुणा ज्यादा ६२४ कैदी बंदी हैं । लेकिन रवि को अलग रखा गया है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com