Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी–केंद्रित सांसद गौर हत्याकांड आदेश के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

 

काठमांडू, भादव ५ – सर्वोच्च अदालत द्वारा गौर हत्याकांड की जाँच का आदेश जारी करने के बाद रौतहट की राजनीति में उथल–पुथल मच गई है । गुरुवार सदरमुकाम गौर स्थित रौतहट उद्योग वाणिज्य संघ में हुई सर्वदलीय तथा सर्वपक्षीय बैठक ने जन प्रदर्शन समिति का गठन करते मशाल जुलूस और विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया । जसपा नेता रामकिशोर यादव के संयोजकत्व में गठित जन प्रदर्शन समिति में तत्कालीन मधेशी जनअधिकार फोरम के बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हैं जो विभिन्न दलों में फैले हुए हैं । सर्वदलीय बैठक में तीन सूत्रीय निर्णय लिए गए हैं – तत्काल जन प्रदर्शन समिति का गठन, मशाल जुलूस और विशाल जन प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ।
समिति ने कहा है कि सर्वोच्य अदालत का आदेश मधेशी राजनेताओं को दुर्भावनापूर्ण इरादे से निशाना बनाने का प्रयास है और यह देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की एक चाल है।
जन प्रदर्शन समिति ने निर्णय किया है कि शनिवार सदरमुकाम गौर में मशाल जुलूस करेंगे और रविवार सदरमुकाम गौर में विशाल जनप्रदर्शन करेंगे । दोनों कार्यक्रम में जिला भर के कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए नेताओं को तैनात करने की सहमति भी हुई है ।
सर्वपक्षीय बैठक में संविधान सभा सदस्य बबन सिंह, पूर्व प्रदेश सांसद बाबुलाल साह, पूर्व प्रदेश के राज्यमंत्री योगेन्द्र राय यादव, रेवन्त झा, अनिल सिंह, दुर्गा भगवती गापा अध्यक्ष शम्भु सिंह, अमर यादव, विश्वनाथ पटेल, छोटन सिंह, रामेश्वर यादव, शंकर यादव, रामचन्द्र गिरी, उमेश तिवारी, भुषण सिंह, राजिव सिंह, किरण ठाकुर, भाग्यनारायण साह, गौरीकान्त मिश्र, बृजकिशोर यादव, अनिल यादव, श्याम यादव, राजकुमार दास तत्मा के साथ ही विभिन्न दलों के नेता कार्यकर्ताओं की सहभागिता थी ।

यह भी पढें   लामिछाने के बाद विदेश मंत्री खनाल दिल्ली की ओर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *