Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महानगरपालिका द्वारा डेंगू नियंत्रण के लिए आज ‘वॉक एंड एक्ट’ कार्यक्रम

 

काठमांडू, भादव ६ – काठमांडू महानगरपालिका ने डेंगू रोग नियंत्रण के लिए आज एक दिवसीय मेगा अभियान संचालन कर रही है । आज सुबह ८ बजे राष्ट्रीय सभागृह से शुरु हो रहे इस अभियान को ‘वॉक एंड एक्ट’ नाम दिया गया है । इस अभियान के दौरान मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करना, मच्छरों के काटने से बचाव के उपाय बारे जानकारी देने के लिए दिन माइकिंग का काम भी करेंगे । ये जानकारी महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग प्रमुख दिपक कुमार केसी ने दी है ।
उन्होंने बताया कि सावन २७ गते के विभागीय स्तर के निर्णय के अनुसार डेंगू रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए महानगरपालिका के अंतर्गत सभी वार्डों में एक साथ एवं एक ही समय पर ‘वॉक एंड एक्ट’ महाअभियान चलाया जा रहा है । इससे पहले भी यह अभियान महानगरपालिका हरेक सप्ताह के शुक्रवार को चलाती आई है ।

यह भी पढें   आज का मौसम कुछ इस तरह का

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com