जसपा से महतो और रंजु झा मंत्री बनने की तैयारी में
काठमांडू, भादव ८ – अशोक राई के नेतृत्व वाली जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) संघीय सरकार में नए मंत्रियों को भेजने की तैयारी में है । अभी जो जसपा की ओर से मंत्री हैं उन्हें वापस बुलाने का निर्णय किया गया है ।
दो मंत्री को वापस बुलाए जाने का निर्णय किया जा चुका है । ये जानकारी जसपा के उपाध्यक्ष परशुराम बस्नेत ने दी है । “सरकार में सहभागी हुआ था तभी कहा गया था कि एक वर्ष के लिए भेजा गया है । अब उसी निर्णय को कार्यान्वयन करने का निर्णय किया गया है ।” उन्होंने कहा कि “नए मंत्रियों का नाम पहले ही प्रधानमंत्री को भेज दिया गया है ।”
उपाध्यक्ष बस्नेत ने कहा कि – अभी जसपा की तरफ से पेयजल मंत्री प्रदीप यादव हैं । महिला, बालबालिका तथा ज्येष्ठ नागरिक मंत्री नवलकिशोर शाह सुडी हैं । यादव की जगह में वीरेन्द्र महतो को पेयजल मंत्री बनाने की तैयारी चल रही है । रञ्जु कुमारी झा को महिला मंत्री बनाने के लिए पहले ही नाम भेज दिया गया है ।


