Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानाध्यापक विश्वकर्मा को विदाई तथा शिक्षिका का स्वागत

 

नेपालगंज/बाँके — पवन जायसवाल । बाँके जिले के जानकी गाउँपालिका–५, बेलहरी रामगाँव स्थित श्री लोकतान्त्रिक प्राथमिक विद्यालय रामगाँव में प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश विश्वकर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई तथा नई आई शिक्षिका विजयालक्ष्मी मिश्रा का स्वागत किया गया।

ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने विसं २०८० बैशाख से २०८२ साउन २६ गते (लगभग ढाई वर्ष) तक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने अध्यापन के साथ-साथ विद्यालय की शैक्षिक उन्नति तथा चौतरफा विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके योगदान की उच्च सराहना करते हुए विद्यालय परिवार ने उन्हें माला, अबीर तथा सम्मान–पत्र प्रदान कर विदाई दी।

यह भी पढें   बढ़ते स्वार्थ के बीच, नीति-अनीति का फर्क तो नहीं भूल रहा इंसान ? : बिमल सरार्फ

सम्मान–समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मीना नाथ, विद्यालय प्रबंधन समिति के निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद चमार तथा शिक्षक–अभिभावक संघ के निवर्तमान संयोजक मनमोहन वर्मा ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया।

विदाई के बाद ओम प्रकाश विश्वकर्मा का सरुवा जानकी गाउँपालिका–४, सहादतपुरवा स्थित पशुपति प्राथमिक विद्यालय में हुआ है। वहीं, जानकी गाउँपालिका–५, बकसपुरवा स्थित नेपाल राष्ट्रीय प्राथमिक विद्यालय से स्थानांतरित होकर आई शिक्षिका विजयालक्ष्मी मिश्रा का उसी कार्यक्रम में स्वागत किया गया।

यह भी पढें   97 वर्षीय गुणमाया बोहरा की अदम्य जीवन गाथा, भोटेकोशी बाढ़ में चमत्कारी बचाव

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक–कर्मचारी, अभिभावक तथा स्थानीय लोगों की व्यापक सहभागिता रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com