Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बीरगंज डी पि एस में प्रशिक्षण कार्यक्रम, शिक्षा के गुणस्तर पर जोर

 
सीमा कर्ण
सीमा कर्ण

सीमा कर्ण , शुक्रवार, ५ जून २०१५ | बीरगंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ । ज्ञातव्य है कि दिनांक ३ जुन रोज बुधवार से दिल्ली पब्लिक स्कूल में तीन दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार कर्ण एवं सहायक प्रधानाचार्य श्री राप्देन डोर्जी शेर्पा के अध्यक्षता में आरंभ हुई । प्रशिक्षक के रुप में सी.जी.एजुकेशन के शिक्षा निर्देशक श्री भूषण गुरुंङ्ग, मोहन अधिकारी व नवीन श्रेष्ठ ने भाग लिया । प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया । भूषण गुरुंग द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के दौरान खासकर मिनिमम बेसिक प्रोग्राम (MBP), बेसिक युनिफॉर्म पैटर्न (BUP), तथा मल्टिपल इंटेलिजेंसी (MI) पर विशेष बल देकर बताया कि हम २१वीं सदी में पहुच चुके हैं अतः हमें शिक्षा के स्तर को भी पुराने ढर्रे से न अपनाकर अब नये तौर तरीके अपनाने होंगे । बच्चों के साथ सख्ती से पेश न आकर उसके साथ एक ऐसा वातावरण बनाना होगा जिससे बच्चे डर से नहीं बल्कि खुशी–खुशी पढाई में अपना ध्यान आकर्षित कर सके । उन्होनें यह भी बताया कि जरुरी नहीं है कि सभी बच्चे गहरी अध्ययन से ही आगे बढते हैं, या उनका विषयवस्तु कमजोर है तो वह जीवन में सफल नहीं हो सकते, बल्कि अभी समय की मांग को देखते हुए बच्चों के कार्य क्षमता को पहचानने की जरुरत है । उनके अंदर कोई न कोई खूबी अवश्य होगी जिसे पहचानकर हम उसे उसी ओर उत्प्रेरित कर आगे बढा सकते हैं और एक सफल नागरिक में बदल सकते हैं । प्रधानाचार्य श्री कर्ण ने कक्षा व्यवस्थापन पर जोर देते हुए कहा कि एक सफल शिक्षक वही है, जो कक्षा में जाने से पहले संपूर्ण पाठ की तैयारी कर लेता है । सहायक प्रधानाचार्य श्री शेर्पा ने भी एक सफल शिक्षक की भूमिका पर अनेक बातों का जिक्र किया । शिक्षण के दौरान नयी शिक्षा प्रणाली पर बल दिया । विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री दिलीप गुप्ता प्रशिक्षण की विशेष सराहना करते हुए कहा कि समय आ गया है कि हमें अब शिक्षण में नयी पद्धति अपनानी होगी । विद्यालय का वातावरण स्वच्छ, स्वतंत्र एवं खुशियों से भरा बनाना होगा जिससे बच्चों का बहुमुखी विकास संभव हो सके ।

यह भी पढें   बाढ पीड़ित के लिएराहत का सामान गौर कस्टम(भंसार) पर रोका गया

अंत में प्रधानाध्यापक श्री मनीष कुमार कर्ण एवं सहायक प्रधानाध्यापक श्री राप्देन डोर्जी शेर्पा ने सभी सहभागी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com