प्रधानमंत्री ओली आज प्रतिनिधि सभा की बैठक को करेंगे संबोधन
काठमांडू, भादव १३ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली आज प्रतिनिधि सभा की बैठक को संबोधन करेंगे । ओली कल (शनिवार) को चीन यात्रा पर जाने वाले हैं । चीन जाने से पहले प्रधानमंत्री ओली संसद को संबोधन कर इसकी जानकारी देने वाले हैं । चीन की यात्रा से वापस लौटने के बाद वो भारत का भी दौरा करने वाले है । अनुमान किया जा रहा है कि आज की बैठक में अपने भारत दौरे की भी जानकारी देंगे । सूत्रों ने जानकारी दी है कि अपनी यात्रा के अलावे सीमा विवाद और पिछले राजनीतिक अवस्था को लेकर भी प्रधानमंत्री ओली संबोधन करेंगे ।
गुरुवार सिंहदरबार में हुई प्रमुख सचेतकों की बैठक के क्रम में ही सभामुख देवराज घिमिरे ने प्रधानमंत्री के संबोधन बारे में जानकारी दी थी । प्रधानमंत्री के संबोधन के क्रम में रास्वपा ने कहा है कि वो इसका अवरोध नहीं करेंगे । वीजिट वीजा दुरुपयोग प्रकरण के विषय को लेकर लम्बे समय तक संसद बहिष्कार करती आ रही रास्वपा ने जानकारी दी है कि आज वें प्रधानमंत्री ओली को संबोधन करने देंगे ।

