Mon. Jul 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गन्ना उत्पादक किसान संघ नवलपरासी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय को ध्यानाकर्षण

 

देशबन्धु यादव/नवलपरासी। गन्ना उत्पादक किसान संघ नवलपरासी (पश्चिम) ने गन्ना किसानों के मुद्दे को लेकर ८ सूत्रिय ज्ञापन पत्र सिडिओ मार्फत नेपाल सरकार प्रधानमंत्री कार्यालय को ध्यानाकर्षण किया है।
विगत दो दशक से नेपाल सरकार ने गन्ना किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रति क्विंटल रू.६५/२८ से वृद्धि करते हुए रू.७०/- प्रति क्विंटल सब्सिडी वित्तीय वर्ष २०८१/०८२ तक भुगतान करता रहा है। चालू वित्तीय वर्ष २०८२/०८३ के लिए नेपाल सरकार ने सब्सिडी में ५० प्रतिशत कटौती करते हुए मात्र रू.३५/- प्रति क्विंटल सब्सिडी गन्ना किसानों को भुक्तानी देने के निर्णय को पुनर्विचार करते हुए रू.७०/- प्रति क्विंटल सब्सिडी भुक्तानी करने के लिए गन्ना उत्पादक किसान संघ नवलपरासी (पश्चिम) के अध्यक्ष ईश्वरी चौधरी द्वारा हस्ताक्षरीत ज्ञापन पत्र सिडिओ मार्फत नेपाल सरकार को ध्यानाकर्षण किया गया है।
इस मौके पर नेकपा एमाले के जिला अध्यक्ष दिपेन्द्र अधिकारी, जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव , रामग्राम नगरपालिका के मेयर धनपत यादव , सरावल
गांव पालिका के अध्यक्ष सुखाड़ी चौधरी , किसान महासंघ के केन्द्रीय सदस्य राजन आचार्य , नवलपरासी (पश्चिम) सचिवालय सदस्य रामप्रसाद पाण्डे के साथ ही तारा सिंह थापा , कैलाश यादव , सुरेश यादव , हरेन्द्र यादव लगायत नेकपा एमाले के पदाधिकारियों का गरिमामय उपस्थिति रहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed