Mon. Aug 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिना चौधरी के ही नाउपा ने शुरु की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक

 

काठमांडू, भादव १५ – नागरिक उन्मुक्ति पार्टी (नाउपा) केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक संरक्षक रेशम चौधरी की तस्वीर रखकर काठमांडू में शुरु की गई है । चौधरी पक्ष के नेताओं द्वारा इस बैठक का बहिष्कार किया गया है । ये बैठक दो दिन तक चलने वाली है । नेताओं ने जानकारी दी है कि बैठक में पार्टी के विधान संशोधन, केन्द्रीय सदस्य मनोनयन, निर्वाचन आयोग में अध्यावधिक तथा उप निर्वाचन के विषय में चर्चा की जाएगी । बैठक में केन्द्रीय सदस्य के साथ ही संघ, प्रदेश तथा स्थानीय तह में पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की भी सहभागीता है ।
बैठक में रखे गए बैनर में एक तरफ अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ और दूसरी ओर संरक्षक रेशम चौधरी की तस्वीर रखी गई है । इससे पहले पार्टी के संरक्षक रेशम चौधरी गुट की राष्ट्रीय सभा ने श्रेष्ठ को पार्टी अध्यक्ष और साधारण सदस्य के पद से हटा दिया था और रेशम के पिता लालबीर को चेयरमैन नियुक्त कर दिया था।
लेकिन निर्वाचन आयोग ने उक्त कमिटी को मान्यता नहीं दी । इसके बाद रञ्जिता श्रेष्ठ ही अध्यक्ष बनी रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com