कांग्रेस ने बुलाया केन्द्रीय कार्य सम्पादन समिति की बैठक
काठमांडू, ६ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस ने केन्द्रीय कार्य सम्पादन समिति की बैठक बुलायी है । पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा ने अपने ही निवास बूढानीलकंठ में यह बैठक बुलाया है । कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय के मुख्य सचिव कृष्णप्रसाद पौडेल के अनुसार बैठक कल आइतबार सुबह ९ बजे होगी । जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में समिति के पदाधिकारी और सभी सदस्यों की उपस्थिति अपेक्षित है ।

