Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मंत्री राणा के ड्राइवर को रिहा किया गया

 

काठमांडू, भादव २२ – कोशी प्रदेश के आर्थिक मामिला तथा योजनामंत्री राम राना के ड्राइवर चन्द्रनारायण चौधरी को रिहा कर दिया गया है । मंत्री राणा की गाड़ी चौधरी चला रहे थे । शनिवार को चौधरी गाड़ी चला रहे थे । रसिद्धि स्थित घुम्ती में ११ वर्षीया बालिका को उनकी गाड़ी ने ठोकर मार दी । दुर्घटना के बाद ललितपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था ।
जिला पुलिस ने ड्राइवर को छोड़ दिया है । बताया गया है कि किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आने,बच्ची को इलाज के बाद डिस्चार्ज हो जाने तथा मंत्री द्वारा २५ हजार क्षतिपूर्ति दे देने के बाद ड्राइवर को छोड़ दिया है ।
नेकपा एमाले के विधान महाविधेशन में भाग लेने के लिए आए प्रदेश मंत्री राना सवार गाड़ी ने शनिवार की सुबह ललितपुर के हरिसिद्धि स्थित घुम्ती में एक बालिका को ठोकर मार दी ।
ललितपुर के गोदावरी में शुक्रवार से शुरु हुए विधान महाधिवेशन के लिए आए राना की गाड़ी ने बच्ची को ठोकर मार दी और बिना रुके वहाँ से चले गए । इसके बाद से उनकी बहुत ज्यादा आलोचना के साथ ही प्रदर्शन भी हुए । प्रदर्शन और आलोचना के बाद एमाले ने बालिका के सम्पूर्ण उपचार खर्च देने की बात की । बच्ची का इलाज ग्वार्को स्थित बी एंड बी अस्पताल में हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com