डॉ. सुन्दुक रुइत का जेन जी से अपील
काठमांडू, भादव २४ – वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. सुन्दुक रुइत ने जेन जी युवाओं से अपील की है कि वे सभी संयमित रहें । असहिष्णु और भ्रष्ट राजनीतिक नेतृत्व पीछे हट चुके हैं । इसलिए सार्वजनिक सम्पत्ति को आग लगाना या नष्ट करना उचित नहीं है । सामाजिक संजाल में ड‘ा. रुइत ने लिखा है ‘परिवर्तन के लिए सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने वाले भाईयों और बहनों , आपके द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस के कारण से असहिष्णु और भ्रष्ट राजनीतिक नेतृत्व पीछे हट चुकी है । अब सार्वजनिक सम्पत्ति को आग लगाना या इसे नष्ट करना उचित नहीं है ।’
उन्होंने अपील की है कि सभी मिलकर देश बचाएं । सभी मिलकर देश को बनाएं ।

