Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भीमफेदी कारागार से मध्यरात्रि में २६० कैदी फरार

 

काठमांडू, भादव २५ – मकवानपुर के क्षेत्रीय कारागार भीमफेदी से मध्यरात्रि में २६० कैदी फरार हो गए हैं । रात के १२ः५५ बजे कारागार के ‘क’ ब्लॉक में बंद केदियों ने तीन दरवाजे तोड़कर बाहर निकलने का प्रयास किया था । उक्त ब्लॉक के २६० कैदी कारागार के पश्चिम की दीवार को तोड़ दिया और फरार हो गए । ये जानकारी कारागार प्रमुख सुवास पौडेल ने दी है । उन्होंने बताया है कि ब्लॉक में ५ सौ से ज्यादा कैदी को रखा गया है जिसमें से २३० को नियंत्रण में ले लिया गया है । सुरक्षाकर्मी और कैदी बीच लगातार ४ घण्टें तक झड़प होने की भी उन्होंने जानकारी दी ।
पौडेल ने यह भी जानकारी दी कि झड़प में सेना द्वारा चलाई गई गोली से दो कैदी घायल भी हुए हैं । उन्हें हेटौंडा अस्पताल में ईलाज के लिए रखा गया है । कारागार की गाड़ी लेकर भागने के क्रम में टायर में गोली चलाया गया लेकिन गोल कैदी को लग गई ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह तथा महिला उद्यमी महासंघ के पदाधिकारियों बीच संवाद

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *