Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सेना ने काठमांडू में शुक्रवार तक के लिए दिया कफ्र्यू का आदेश

 

काठमांडू, भादव २५ – नेपाली सेना ने काठमांडू उपत्यका में शुक्रवार (भदौ २७ गते) तक कफ्र्यू आदेश जारी किया है ।
बुधवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए सेना ने नागरिकों और संपति की सुरक्षा का हवाला देते हुए नवीनतम सुरक्षा स्थिति के आधार पर कफ्र्यू आदेश जारी किया ।
सैनिक जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार भाद्र २६ गते अर्थात गुरुवार की सुबह १० बजे से लेकर शाम के ५ बजे तक निषेधाज्ञा जारी की गई है । इसी तरह भादव २६ गते गुरुवार की शाम ७ बजे से लेकर २७ गते शुक्रवार की सुबह ६बजे तक कफ्र्यू आदेश जारी किए जाने की जानकारी सेना ने दी है ।
निषेधाज्ञा तथा कफ्र्यू के दौरान अत्यावश्यक सेवा के सवारी साधनों का संचालन किया जा सकता है । जिसमें एम्बुलेंस, शव वाहन, दमकल, स्वास्थ्यकर्मी, सुरक्षाकर्मी और सञ्चारकर्मी के साथ ही खाद्यान्न, इंधन, दूध, तरकारी, पानी और औषधि ले जाने वाले गाड़ी है ।

यह भी पढें   बाँके के बिनौना में महिला और पुरुष करके १५७ लोगों ने किया रक्तदान 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *