Sun. May 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेन जी समूह और नेपाली सेना के बीच आज वार्ता

 

काठमांडू, भादव २६ – जेन जी समूह और नेपाली सेना के बीच आज वार्ता होगी । बुधवार को इस बात पर विवाद पैदा हो गया कि जेन जी समूह वार्ता का नेतृत्व करेगा या नहीं, जिसके कारण औपचारिक चर्चा नहीं हो पाई।
नेपाली सेना ने जेन जी से यह आग्रह किया था कि आन्तरिक सहमति कायम कर वार्ता में आए । कल (बुधवार) जंगी अड्डा में ही जेन जी के बीच विवाद हो गया । इस विवाद के बाद वार्ता कल ही हो जानी थी लेकिन नहीं हो पाई । आज वही वार्ता होनी है ।
जेन जी ने पूर्व प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम का प्रस्ताव किया है । काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह ने भी कार्की को अपना समर्थन दिया है ।
जेन जी आन्दोलन के क्रम में अब तक ३० लोगों की मृत्यु हो चुकी है । एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं । स्वास्थ्य मन्त्रालय ने कहा है कि घायलों का ईलाज किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *