Wed. Jun 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नख्खू जेल से फरार संजय साह टकला गिरफ्तार

 

काठमांडू, भादव २६ – ललितपुर स्थित नख्खु कारागार से फरार संजय साह टकला को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुसिल सूत्रों के अनुसार टक्ला को काभ्रे से गिरफ्तार किया गया है । इलाका पुलिस कार्यालय मंगलटार की टीम ने टक्ला को गिरफ्तार किया है । टकला को सजा काटने के लिए कारागार भेजने की तैयारी चल रही है ।
जेन जी के प्रदर्शन के क्रम में टकला नख्खु कारागार से भागने में सफल रहा था । सहकारी धोखाधड़ी के आरोप में पुर्पक्ष के लिए नख्खु कारागार में रहे रवि लामिछाने को शुरु में कारागार से बाहर निकाला गया था । उसके कुछ ही देर बाद टकला सहित सभी कैदी कारागार से निकल कर भाग गए । उन्होंने कारागार में आगजनी भी की थी । टकला १२ वर्ष से जेल में थे । पूर्व राज्यमन्त्री समेत रहे टकला को राजीवन कारावास की सजा दी गई थी ।
१८ वैशाख २०६९ को जनकपुर के रामानंद चौक पर हुए बम विस्फोट की घटना के मुख्य अपराधी होने के कारण सजा काट रहा था, जिसमें पांच लोग मारे गए थे । अदालत के आदेश में, उन्हें जनकपुर के रेडियो टुडे के संचार उद्यमी अरुण सिंहानिया की हत्या काण्ड का भी मुख्य योजनाकार के रुप में दिखाया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *