झाँक्री का प्रस्ताव– पूर्व प्रधानमंत्रियों को सक्रिय राजनीति से अवकाश दें
काठमांडू, भादव २६ – एकीकृत समाजवादी की नेतृ रामकुमारी झाँक्री ने कहा है कि जितने भी पूर्व प्रधानमंत्री हैं सभी को सक्रिय राजनीति से अवकाश दे देना चाहिए ।
सामाजिक संजाल में अपने विचार को रखते हुए झाँक्री ने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल को सार्वजनिक करने की भी मांग की है । उन्होंने कहा है कि यह आवाजÞ उठने लगी है कि नई सरकार के गठन में राष्ट्रपति पौडेल की कोई भूमिका नहीं है।
झाँक्री ने कहा है कि राजनीतिक पार्टियों के व्यापक पुनर्गठन की आवश्यकता है । उन्होंने कहा है कि ‘जेन जी द्वारा भ्रष्टाचार नियंत्रण को लेकर उनके उचित मांग को पूरा करें । साथ ही उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान चालु संविधान से ही खोजें ।’

