सुमना श्रेष्ठ ने पार्टी छोड़ा
काठमांडू, भादव २९ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) की नेता पूर्व शिक्षामंत्री सुमना श्रेष्ठ ने पार्टी छोड़ दी है ।
रास्वपा छोड़ने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि – अब अगर आप खुलेआम हमला करना चाहें तो मैंने इसे आसान बना दिया है। जब तक आपको जो अच्छा लगे, करिए। मैंने पार्टी छोड़ दी है ।
पार्टी केन्द्रीय समिति को जानकारी कराते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व को लेकर कहा कि पाटीं नेतृत्व ने गलती पर गलती की लेकिन कभी इसे स्वीकार नहीं किया । जो बात उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगती । इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी है । उन्होंने यह भी कहा कि –पार्टी के भीतर आलोचना करने वालों को मीडिया ट्रायल के माध्यम से दंडित किया जा रहा है ।
उनका कहना है कि पार्टी के भीतर आलोचना करने वालों को मीडिया ट्रायल के माध्यम से दंडित किया जा रहा है, तथा नेता को शीर्ष पर रखा जा रहा है। सुमना इससे पहले रास्वपा की सह–महामंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था । और कहा था कि सांसद होने की वजह से पार्टी का काम करने का समय नहीं मिलता है । समानुपातिक से सांसद बनी सुमना प्रचंड के प्रधानमंत्री कार्यकाल में शिक्षामंत्री बनी थी ।

