Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज संविधान दिवस…झाँकी कार्यक्रम को किया गया स्थगित

 

काठमांडू, आश्विन ३ – संविधान दिवस और राष्ट्रीय दिवस, २०८२ आज विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के प्रमुख आतिथ्य में आज सुबह ८ः३० बजे सैनिक मंच, टुँडिखेल में दिवस का मूल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । समारोह को प्रधानमंत्री सुशीला कार्की सम्बोधन करेंगी । विशेष राजनीतिक परिस्थिति के कारण दिवस के अवसर पर झाँकी आदि कार्यक्रम को स्थगित किया गया है ।
नेपाली जनता के बलिदान और लम्बे संघर्ष के परिणामस्वरुप संविधानसभा द्वारा नेपाल का संविधान २०७२ असोज ३ गते घोषित की गई थी ।
देश में दूसरे संविधान सभा चुनाव के बाद गठित संविधान सभा ने अथक प्रयासों और लंबी बहस के बाद ’नेपाल का संविधान, २०७२’ जारी किया।
विसं २०७२ असोज ३ गते रात नया बानेश्वर स्थित तत्कालीन संविधानसभा बैठक स्थल अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र से तत्कालीन राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव ने संविधान जारी होने की घोषणा की थी । गरेका थिए ।
संविधान दिवस के अवसर में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने शुभकामना दी है ।

यह भी पढें   नेपाल इंवेस्टमेंट मेगा बैंक के अध्यक्ष पृथ्वीबहादुर पाँडे को जमानत पर रिहा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com