Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कमचटका प्रायद्वीप में भूकंप के तेज झटके

 

रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कमचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से जमीन हिल गई. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, पेट्रोपावलोव्स्क-कमचाट्स्की क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई और इसका केंद्र महज 10 किलोमीटर गहराई में था. तेज झटकों के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 5.8 तक रही.
कमचटका क्षेत्र के गवर्नर व्लादिमीर सोलोडोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि भूकंप के बाद प्रायद्वीप के पूर्वी तट के लिए सुनामी चेतावनी जारी की गई है. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को खतरे के बारे में सतर्क किया जा रहा है, लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है. उधर, अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि फिलहाल किसी बड़े सुनामी खतरे का आकलन नहीं किया गया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com