Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कारागार से भागे कैदी ने की अपनी पत्नी की हत्या

 

काठमांडू, आश्विन ५ – नख्खु कारागार से भागे हुए कैदी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है । काभ्रे के पनौती नगरपालिका वडा नम्बर १२ गागल के ३५–३६ वर्षीय सन्त बहादुर तामाङ ने अपनी ३० वर्षीय पत्नी मनिषा घ्यावा तामाङ की हत्या कर दी है । ये जानकारी वडा अध्यक्ष जयराम केसी ने दी है ।
सन्त बहादुर जेन जी आन्दोलन के क्रम में नख्खु कारागार से निकल कर भाग गया था । उसे बलात्कार के आरोप में सजा हुई थी ।
इलाका पुलिस कार्यालय बनेपा की टीम घटना स्थल में पहुँच चुकी है । अभी विवरण आना बाकी है । हत्या के बाद तामाङ फरार है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed