Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रमुख पाँच राजमार्ग अवरुद्ध

 

काठमांडू, आश्विन ९ – देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रमुख पाँच राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं ।
पुलिस प्रधान कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सङ्खुवासभा के भोटखोला गाँवपालिका (४) में कोशी राजमार्ग और सङ्खुवासभा के मकालु गाँवपालिका (३) में कोशी राजमार्ग भूस्खलन के कारण पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है ।
इसी तरह, रसुवा के गोसाइँकुंड गाँवपालिका(२ पासाङल्हामु राजमार्ग स्थित नेपाल चीन को जोड़नेवाले मितेरी पुल, चितवन की इच्छाकामना गाँवपालिका(५ स्थित मुग्लिङ–नारायणघाट सड़कखंड और रुकुम पूर्व के भूमे गाँवपालिका(४ स्थित मध्यपहाड़ी लोकमार्ग पूर्ण रूप में अवरुद्ध होने की केन्द्रीय पुलिस प्रवक्ता एवं पुलिस नायब महानिरीक्षक विनोद घिमिरे ने जानकारी दी ।
उनके अनुसार, नवलपरासी पूर्वस्थित पूव(पश्चिम राजमार्ग, बाग्लुङ स्थित कालीगंडकी कॉरिडोर और रसुवा में त्रिशूली–मैलुंग रोड पर एकतरफा संचालन किया जा रहा है ।

यह भी पढें   दूसरों के तानों से नहीं, अपने कर्मों से बनाएं पहचान : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com