Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड में कोई रुकावट नहीं

 

काठमांडू, आश्विन ११ – मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क के बारे में भरतपुर सड़क डिविजन ने जानकारी दी है कि आज (आश्विन ११) किसी तरह का कोई बंद नहीं हुआ है । आज दोनों ही ओर से यातायात संचालन में है । सड़क डिविजन ने अनुशासन का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा है कि त्योहार के इस समय बहुत ज्यादा भीड़ है इसलिए गति सीमित रखें ।
सड़क डिविजन ने कहा है कि “तिथि २०८२÷०६÷११ गते । समय ः ३ः२५ बजे । मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है । दोनों ही ओर से यातायात संचालन होने की जानकारी दी जा रही है ।” त्योहार के इस समय में सवारी साधन अधिक चलने के कारण कृपया गति सीमित रखकर लेन अनुशासन पालन करने का अनुरोध किया जाता है । धन्यवाद ।
मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड अन्तर्गत चितवन के इच्छाकामना गाँवपालिका–५, तुइन खोला पुल के नजदीक भारी भूस्खलन होने से लम्बे समय से रास्ता बंद किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed