Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मूर्ति विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी के बाद प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू

 

जनकपुरधाम/नेपाल । जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 20देवपुरा रूपैठा में गुरुवार को चार बजे दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद जिला प्रशासन धनुषा ने देवपुरा रूपैठा में सायं6.30बजे से सुवह 6बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। जनकपुरधाम से जटही सड़क खंड पर यातायात बाधित है। जानकारी के अनुसार मुर्ति विसर्जन के साथ जुलूस जनकपुरधाम की और जा रहा था।तभी मुस्लिम बस्ती के पास उपद्रवियों ने अचानक छत से बोतल तथा रोड़ा ,पत्थरफेंकना शुरू कर दिया।जवाव में जुलूस ने विसर्जन में शामिल लोगों ने इसका प्रतिकार किया। पुलिस ने माहौल को शांत करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े। जिला प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल भेजकर स्थिति पर काबू किया है। गांव में तनाव है।इस घटना में कोई मानवीय क्षति नहीं पहुंचा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *