Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सोनल ने ली शपथ

 

काठमांडू, आश्विन ३० – मधेश प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री जितेन्द्र सोनल ने पद तथा गोपनीयता की शपथ ली है । मुख्यमंत्री सोनल  को एक समारोह के बीच प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भंडारी ने  पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) नेता सोनल पाँच दलों के ५६ सांसदों का समर्थन प्राप्त कर बुधवार की शाम को मुख्यमंत्री में नियुक्त हुए थे । उन्हें केवल एक सीट को लेकर नागरिक उन्मुक्ति पार्टी ने भी समर्थन किया है ।

यह भी पढें   नुवाकोट में एक ही घर से 24 शव बरामद, भोटेकोशी बाढ़ ने मचाई तबाही

जीतेन्द्र सोनलने मुख्यंत्री की शपथ ली
जनकपुरधाम से मिश्री लाल मधुकर

लोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बिधायक , पूर्व मंत्री जीतेन्द्र सोनल ने गुरुवार को1बजे मुख्यमंत्री की शपथ ली है। मधेश प्रदेश के गवर्नर हाउस पहुंचकर गवर्नर सुमित्रा देवी भंडारी ने जीतेन्द्र सोनल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री के साथ महेश यादव तथा एक और को भी मंत्री की शपथ दिलायी । जसपा संसदीय दल के नेता सरोज कुमार यादव, जनमत पार्टी के संसदीय दल के नेता महेश यादव, नेकपा (माओवादी केन्द्र)के संसदीय दल के नेता युवराज भट्टराई, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी संसदीय दल के नेता जलनुल राइन, नेकपा (समाजवादी) संसदीय दल के नेता गोविंद बहादुर न्यूपाने ने नयी सरकार मेंसमर्थन दिया है। जनता समाजवादी पार्टी के पास 19बिधायक है,वही जनमत के पास 13बिधायक है ।इसी तरह नेकपा (माओवादी)के पास 9बिधायक है, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के पास 8बिधायक है।इसी तरह नेकपा (समाजवादी)पार्टी के पास 7बिधायक है। इसी तरह 56बिधायक से सरकार बनना तय है। बहुमत के लिए 54बिधायक चाहिए। सूत्रों के अनुसार जसपा नेपाल तथा जनमत को 3/43मंत्री बनेंगे।वही लोसपा को दो, नेकपा (माओवादी)के दो तथा नेकपा (समाजवादी) पार्टी के दो मंत्री बनने की आसार हैं। जीतेन्द्र सोनल बारा जिला से बिधायक है।लाल बाबू राउत के मुख्यमंत्री कार्यकाल में वे भौतिक पूर्वाधार मंत्री थे। सामाजिक समीकरण में वे सुनार जाति से आते हैं। मधेश प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री बने हैं।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ संकट: कृष्णभीर में सड़क धंसने से पृथ्वी राजमार्ग बंद, 10–15 दिनों में खोलने की तैयारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com