मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड में सवारी दुर्घटना, २१ लोग घायल
काठमांडू, कार्तिक १ – मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड में सवारी दुर्घटना होने से २१ लोग घायल हो गए हैं जिनमें से चार की अवस्था गंभीर है । आज सुबह लगभग साढ़े ७ बजे एक यात्री वस और एक ट्रक सहित सात वाहन आपस में टकरा गए ।
जिला पुलिस कार्यालय चितवन ने जानकारी दी है कि “मुग्लिन–नारायणगढ़ सड़क खंड के गाईघाट में कुछ गाड़ी एक आपस में टकरा गए हैं । घायलों को पुलिस ने बचाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है ।”


