Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी के बोदेबर्साइन में पुजारी की हत्या

काठमांडू, कार्तिक २ – सप्तरी के बोदेबर्साइन नगरपालिका–८, काचन के रजकपट्टी स्थित कबीर बाबा मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई है । रविवार की रात (कात्तिक २) लगभग २ बजे अज्ञात समूह द्वारा  गोली मारकर ७३ वर्षीय पुजारी रामदुलार साह की हत्या होने की जानकारी परिवार के सदस्य रामसुंदर साह ने दी है । गाँव के पूर्व की ओर रहे मंदिर के पुजारी साह एक कुटी बनाकर अकेले ही रह रहे थे । अज्ञात समूह ने पुजारी को सड़क पर लाया और उनकी पीठ पर गोली प्रहार किया था ।
घटना होने के कुछ ही मीनटों में स्थानीय लोगों ने काचनली स्थित पुलिस चौकी में खबर कर दी थी । जिला और इलाका पुलिस कार्यालय कडरबोना से भी टीम घटनास्थल में पहुँचकर आवश्यक अनुसंधान करना शुरु कर दिया है । शव को परीक्षण के लिए धरान स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान भेजा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed