Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण ने सभी से सतर्क रहने का किया आग्रह

 

काठमांडू, कार्त्तिक १३ –आज और कल देश के कुछ स्थानों में भारी बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है । भारी बारिश और बर्फबारी को देखते हुए सरकारी आधिकारिक निकाय ने नागरिकों से सचेत रहने का आग्रह किया है ।
राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण ने आज और कल ४४ जिलों में उच्च सतर्कता अपनाने और दस जिलों में निरंतर मौसम के बारे में जानकारी लेने का आग्रह किया है । प्राधिकरण ने बताया है कि आज सुबह से लेकर कल सुबह तक कोशी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली हिस्सों के एक दो स्थानों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है । कोसी, मधेश, वागमती और लुम्बिनी प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की भी संभावना के कारण आवश्यक सतर्कता अपनाने की प्राधिकरण ने आग्रह किया है ।
सर्तक रहनेवाले प्रदेश और जिलाओं में कोसी प्रदेश के ताप्लेजुङ, पाँचथर, इलाम, झापा, संखुवासभा, तेह्रथुम, भोजपुर, धनकुटा, मोरङ, सुनसरी, खोटाङ, उदयपुर, सोलुखुम्बु और ओखलढुंगा है ।

यह भी पढें   माहेश्वरी सभा जोगबनी के पूर्व अध्यक्ष प्रतिष्ठित व्यावसायी भीकमचंद तापड़िया जी की धर्म पत्नी गीता देवी का निधन

मधेश प्रदेश के सप्तरी, सिरहा, धनुषा, महोत्तरी, बारा, पर्सा, रौतहट और सर्लाही हैं । वागमती प्रदेश के मकवानपुर, चितवन, सिन्धुली, काठमांडू, भक्तपुर, ललितपुर, काभ्रे, सिन्धुपाल्चोक, दोलखा, रामेछाप, धादिङ, नुवाकोट और रसुवा में सतर्कता अपनाने के लिए कहा गया है ।
गण्डकी में गोरखा, नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पूर्व), मनाङ, मुस्ताङ तथा लुम्बिनी प्रदेश के नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पश्चिम), रुपन्देही, कपिलवस्तु और दाङ में भी सतर्कता अपनाने के लिए प्राधिकरण ने आग्रह किया  है ।
संभावित बारिश और हिमपात के कारण सड़क तथा हवाई यातायात, कृषि, पर्यटन आदि क्षेत्रों में प्रभाव पड़ सकता है इसलिए आवश्यक पूर्वतयारी एवं पूर्वकार्य करने की प्राधिकरण ने निर्देशन दी है ।
प्राधिकरण ने यह भी कहा कि अत्यन्त आवश्यक अगर नहीं हो तो यात्रा नहीं करें । क्योंकि बाढ़ आने का खतरा है । इसलिए बस्ती के लोगों से आग्रह किया गया है कि वें सभी ऊंची स्थानों के बारे में जानकारी लें और बाकियों को भी दें । आवश्यक पड़े तो सुरक्षित स्थान में चले जाए
“तीनों सुरक्षा निकाय, स्थानीय तह, स्वयं सेवक आदि सभी निकायों से प्राधिकरण ने आग्रह किया है कि वे तैयार रहे । “पूर्वतयारी, पूर्वकार्य और प्रतिकार्यमा सहयोग करने के लिए साझेदार संस्थाओं जिला विपद् व्यवस्थापन समिति और स्थानीय विपद् व्यवस्थापन समिति के सम्पर्क में रहकर सतर्क रहने का प्राधिकरण ने आग्रह किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com