Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेस प्रदेश की राजनीति में नाटकीय मोड़,,होटल में ली मुख्यमंत्री ने शपथ

 

काठमांडू, कार्त्तिक २४ – मधेस प्रदेश की राजनीति ने एक नाटकीय मोड़ ले लिया है । मधेस प्रदेश की प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने सोमवार की सुबह नेकपा एमाले के संसदीय दल के नेता सरोज यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई ।
सिन्धुली के एक होटल में भण्डारी ने यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई । संविधान की धारा १६८ (३) अनुसार यादव प्रदेश सभा की सबसे बड़े दल की हैसियत से मधेश प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बने हैं ।
सूत्र अनुसार शपथ के बाद यादव ने कहा कि ‘मैंने अभी अभी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है । उन्होंने बताया कि जनकपुर में अवस्था सहज नहीं थी । रात से ही विरोध प्रदर्शन हो रहा था । इसलिए सिन्धुली में शपथ का कार्यक्रम रखा गया ।
विश्वास मत नहीं प्राप्त कर सकने की अवस्था में कुछ दिन पहले ही जितेन्द्र सोनल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था । सोनल ने प्रदेश प्रमुख भण्डारी पर यह आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश प्रमुख यह कहकर जनकपुर से काठमांडू के लिए निकली हैं कि वो स्वस्थ्य नहीं हैं । लेकिन बीच रास्ते में उन्होंने यादव को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई ।
सोनल ने सामाजिक संजाल पर लिखा है कि ‘मधेस प्रदेश की जनता के साथ धोखा हुआ है । इलाज के नाम पर निकली मधेस प्रदेश की प्रदेश प्रमुख सुमित्रा सुवेदी भण्डारी ने सिन्धुली और महोत्तरी के सिमाना में एक होटेल में प्रदेश की अस्मिता को समाप्त करने के लिए खेल रचा । एक तो महिला दूसरा स्वास्थ्य की बात की ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *