भीम रावल का नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी में प्रवेश
काठमांंडू, कार्त्तिक २६ – मातृभूमि जागरूकता अभियान चला रहे भीम रावल बुधवार को नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं। उन्हें नेकपा (एमाले) से निष्कासित कर दिया गया था । रावल के साथ अन्य नेता भी आज (बुधवार) साढ़े एक बजे नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी में प्रवेश कर रहे हैं । आज ही एमाले छोड़कर केन्द्रीय सदस्य प्रकाश शाह भी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी में प्रवेश करने वाले हैंैं ।
उन सभी का उक्त पार्टी के संयोजक पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, सहसंयोजक माधवकुमार नेपाल के साथ ही अन्य नेता स्वागत करेंगे ।
मातृभूमि जागरण अभियान को ही एकीकृत पार्टी में समाहित कराने के लिए रावल को छठी वरीयता देने की सहमति हुई है । रावल को एमाले ने गत पुस १० गते को कारवाई करते हुए साधारण सदस्य से भी हटा दिया था । उनपर पार्टी के नीति और नेतृत्व विरूद्ध बोलने का आरोप लगाते हुए एमाले ने पार्टी से निकाल दिया था ।
उसके बाद उन्होंने अपने निकटतम लोगों को समेटकर मातृभूमि जागरण अभियान का संचालन किया । वैसे यह अभियान पार्टी का रूप नहीं ले सकी थी ।


