Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख मण्डल ने किया पाँच सांसदों को पदमुक्त

 

काठमांडू, कार्त्तिक २७ – मधेश प्रदेश में सभामुख रामचन्द्र मण्डल पर अविश्वास का प्रस्ताव दर्ता  के बाद उन्होंने भी पाँच सांसदों को पदमुक्त कर दिया है ।
उन्होंने लगातार १० बैठकों में अनुपस्थित होने को लेकर पाँच सांसदों को पदमुक्त कर दिया है । ये जानकारी मधेश प्रदेशसभा सचिवालय ने दी है । उर्मीला देवी सिंह (सर्लाही), मनिषकुमार सुमन (सप्तरी), संजयकुमार यादव (सर्लाही), सिंहासन सा कलवार (सर्लाही) और सारदा शंकर प्रसाद कलवार (बारा) पर कारवाई की है ।
पद रिक्त की जानकारी देने के लिए एक सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि – मधेश प्रदेश सभा बैठक के अभिलेख अनुसार नेपाल के संविधान की धारा १८०(घ) अनुसार प्रदेश सभा में ये सभी लगातार १० (दस) बैठक में अनुपस्थित रहे हैं । इन सभी माननीय सदस्यों को २०८२ कात्तिक २७ गते से प्रदेश सभा सदस्य पद से मुक्त किया जा रहा है । इन सभी प्रदेश सभा सदस्यों के पद रिक्त होने का विवरण के लिए प्रदेश सभा कार्य संचालन नियमावली, २०७५ के नियम १८५ अनुसार संबंधित सभी जानकारी के लिए ये सूचना प्रकाशित की गई है । ”

यह भी पढें   गृहमंत्री सुधन गुरुङ भारत प्रस्थान, बिम्सटेक की बैठक में होंगे शामिल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com